आईआईए 24 जून को करेगा वृक्षारोपण

आईआईए 24 जून को करेगा वृक्षारोपण
  • सहारनपुर में आईआईए की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN] । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टन चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने कहा कि कोरोनाकाल में सभी लोगों ने आक्सीजन के महत्व को समझ लिया है। धरती पर जितने अधिक वृक्ष होंगे उतनी ही वातावरण से हमें शुद्ध हवा मिलेगी। इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा आगामी 24 जून को पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविंद्र मिगलानी आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देहरादून रोड की औद्योगिक इकाइयों की विद्युत समस्या के बारे में उन्होंने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को अवगत कराया था जिसका उन्होंने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को भी शीघ्र बदलवाने का आश्वासन दिया है। महासचिव राजेश सपरा ने कहा कि हम सभी कोविड के पूर्ण रूप से समाप्त न होने तक सरकार की गाइडलाइन के नियमों का सख्ती से पालन करेंगे और संस्था द्वारा चलाई जा रही कोविड हेल्पलाइन का विधिवत संचालन करते रहेंगे। बैठक को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. एल. अरोड़ा, मंडलीय अध्यक्ष प्रमोद सडाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, महिला विंग कलवीनर सुषमा बजाज ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव के. आर. सिंघल व संजय बजाज, एस. कुमार, अशोक गांधी, सुशील सडाना, दर्शन कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राकेश गांधी, संदीप गुप्ता, विनय दहूजा, सुभाष मिगलानी, संदीप कपूर, एन. के. तलवार, राही मक्कड़, सागर भटनागर, पुनीत मिगलानी, प्रविंद्र सिंह, सतीश अरोड़ा, वीरभान भटेजा, संजीव सचदेवा, एच. एस. चड्ढा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, मदनलाल अरोड़ा, अरविंद खन्ना, प्रियेश गर्ग, सुनील सैनी, दिनेश सिंघल, संजय कुमार, योगेश कुमार, नवीन ठक्कर, सुनील सूरी, सुनील मखीजा, सुरेंद्र अरोड़ा, संजय गर्ग, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia