shobhit University Gangoh
 

आईआईए  ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यशाला आयोजित

आईआईए  ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यशाला आयोजित
  • सहारनपुर में आईआईए कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में एसपी सिटी को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी।

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर द्वारा साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उद्यमियों एवं आमजन को डिजिटल रूप से सतर्क करने के उद्देश्य से जागरूक किया। आईआईए के प्रताप मार्किट स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग व फर्जी लिंक आदि की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने व एक घंटे के भीतर सूचना देने पर धनराशि रिकवरी की संभावना की जानकारी दी।

चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने कहा कि आईआईए उद्योगों व समाज के हित में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना ने आईआईए का परिचय देते हुए बताया कि संस्था के 58 जिलों में चैप्टर हैं तथा 18,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ सदस्य हैं, जबकि सहारनपुर चैप्टर में लगभग 700 इकाइयाँ जुड़ी हैं। कार्यशाला में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, जोन हेड व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। कार्यशाला में डिवीजनल चेयरमैन सतीश अरोड़ा, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालरा, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, वीरभान भटेजा, प्रेम क्वात्रा, सुनील अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा सहित लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia