shobhit University Gangoh
 

आईआईए पदाधिकारियों ने माल भाड़ा के सम्बंध की रेलवे अधिकारियों से वार्ता

आईआईए पदाधिकारियों ने माल भाड़ा के सम्बंध की रेलवे अधिकारियों से वार्ता
  • सहारनपुर में आईआईए सभागार में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद आईआईए के पदाधिकारी।

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ रेलवे फ्रेेट (माल भाड़ा) के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में उद्यमियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से उनके उद्योगों में तैयार किए गए उत्पाद की ढुलाई की व्यवस्था करने की मांग की गई।

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि रेलवे अंबाला मंडल की ओर से संस्था के साथ आपसी व्यापारिक संबंध बनानें के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से इस प्रकार का कदम अधिकारियों के सकारात्मक दृष्टिकोण रवैये को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर का वुडन हैंडीक्राफ्ट विश्व प्रसिद्ध होने के साथ-साथ इस कारोबार से काफी लोग जुड़े हुए हैं। इस कारोबार का वार्षिक टर्न ओवर लगभग 1250 करोड़ है। यदि वुडन हैंडीक्राफ्ट के निर्यातकों को अपना माल भेजने के लिए रेलवे द्वारा सहारनपुर से कंटेनर को ले जाने की सुविधा मिल जाए तो निर्यातकों के लिए अच्छी सुविधा होगी, जिससे रेलवे का रेवेन्यू अवश्य ही बढेगा।

चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा ने कहा कि सहारनपुर में हौजरी, एनिमल्स फीड्स एवं फार्मा का कारोबार भी अत्यधिक है। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपना माल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजने में सुविधा महसूस करते हैं क्योंकि उनका माल सही सलामत व समय से गंतव्य तक पहुंच जाता है परंतु रेलवे से माल भेजने में असुविधा महसूस करते हैं क्योंकि माल बुक होने के उपरांत प्राय: देखा गया हैं कि पार्सल फट जाता है जिस वजह से उधमी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य (डीआरयूसीसी) अंबाला डिवीजन/ राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना ने कहा कि पूर्व में रेलवे द्वारा क्विक ट्रांजिट सर्विस सहारनपुर रेलवे स्टेशन से हुआ करती थी उसको पुन: आरंभ किया जाना चाहिए, इसके अलावा पार्सल एजेंट के द्वारा जो माल बुक होता हैं उनके रेट निर्धारित होने चाहिए यदि ऐसा हो जाता है तो माल की बुकिंग बहुत ज्यादा होगी और रेलवे का रेवेन्यू भी बढ़ेगा।

एरिया आफिसर जसपाल सिंह ने कहा कि रेलवे की नई तकनीकी के माध्यम से उद्यमी अपने घर से माल बुक कर सकते हैं और फ्रेट ऑपरेशन इनफॉरमेशन सिस्टम (एफओआईसी) के माध्यम से अपने माल की लोकेशन मालूम कर सकतें हैं। उन्होंने कहा कि यदि माल बुक करने के संबंध में उद्यमियों को कोई परेशानी आती है तो आप हमारें से सीधा संपर्क करें।

बैठक में अंबाला डिवीजन के एरिया आफिर्स जसपाल सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा, सीजीएस संदेश कुमार, पार्सल अधिकारी राजेश कुमार व मंयक शर्मा सहित सीईसी आर. के. धवन, मंडलीय सचिव गौरव चोपड़ा, जेम पोर्टल व एमएसएमई कन्वीनर सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र कुमार, सुनील वर्मा, अमित कौशिक आदि रेलवे विभाग के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia