आईआईए के सदस्यता महोत्सव का किया शुभारम्भ

आईआईए के सदस्यता महोत्सव का किया शुभारम्भ
  • सहारनपुर में आईआईए के सदस्यता महोत्सव को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मनाए जा रहे आईआईए सदस्यता महोत्सव में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से पांच-पांच नए सदस्य बनाने का आह्वान किया। आईआईए सभागार में आयोजित आईआईए सदस्यता महोत्सव का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, हरियाणा प्रभारी आर. के. धवन, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. के. अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, राजेश सपरा, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आईआईए द्वारा सदस्यता महोत्सव अक्टूबर माह तक मनाया जाएगा। इस माह में सदस्यों के लिए क्रेता-विक्रेता कार्यशाला, औद्योगिक गोष्ठी एवं उद्योगों से सम्बंधित इलैक्ट्रिीसिटी ड्यूटी छूट, जीएसटी, अग्निशमन विभाग, प्रदूषण विभाग, गवर्नमेंट ई-मार्किट पलेस एवं स्वास्थ्य सम्बंधी वर्कशॉपों का आयोजन किया जाएगा ताकि संस्था के सदस्यों को लाभ पहुंचाया जा सके तथा नए सदस्य जोड़े जा सकें। चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम करने वाली एकमात्र संस्था आईआईए ही है जो उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं सुरक्षा के लिए कृतसंकल्प है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह व राजेश सपरा ने कहा कि आईआईए सदस्यता महोत्सव के अंतर्गत हम सबको मिलकर संस्था के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे चाहिए क्योंकि सहारनपुर चैप्टर का नाम दूसरे से पहले स्थान पर लाया जा सके। कोषाध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि संस्था शीघ्र ही 2010 के बाद लगने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए विद्युत विभाग द्वारा 7.5 प्रतिशत इलैक्ट्रीसिटी ड्यूटी में छूट 10 वर्षों के लिए दिए जाने का प्राविधान है परंतु इसका लाभ उद्यमियों को नहीं मिल पा रहा है। छूट का लाभ दिलाने के लिए संस्था शीघ्र ही विद्युत सुरक्षा निदेशालय मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, अशोक गांधी, राकेश गांधी, सतीश अरोड़ा, दिनेश सिंघल, विनय दहुजा, राही मक्कड़, अनूप खन्ना, संजय अरोड़ा, दर्शन कुमार गुप्ता, कुलदीप धमीजा, सचिन मैत्रेय, स. परमजीत सिंह, प्रेम क्वात्रा, अतीश गुप्ता, अरविंद खन्ना, पंकज गोयल, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, संजय कालड़ा, सुमित गुप्ता, कुशल शर्मा, शिव अरोड़ा, राजीव धारिया, अभिषेक जैन, त्रिभुवन पाल, संजय कुमार पाल आदि मौजूद रहे।