आईआईए प्रतिनिधिमंडल का अरुणाचल-असम दौरा, 16 एमओयू पर हस्ताक्षर
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान करते आयोजक।
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल परिवार सहित अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के शैक्षिक दौरे पर गया। इस दौरान आईआईए और विश्वविद्यालय के बीच 16 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना, नामसाई जिले के विधायकगण, विश्वविद्यालय की प्रेजिडेंट गार्गी लोचन, चेयरमैन अश्वनी लोचन और वाइस चांसलर डॉ. झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। दौरे के दूसरे चरण में प्रतिनिधिमंडल असम राजभवन, गुवाहाटी पहुँचा, जहाँ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के आतिथ्य में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्योग आयुक्त नरेंद्र शाह (आईएएस) ने असम के औद्योगिक विकास पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
आईआईए अध्यक्ष दिनेश गोयल ने भी संस्था की गतिविधियों और उद्योगदृशिक्षा सहयोग पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद मिगलानी, संजीव अरोड़ा, कृष्ण राजीव सिंघल, राजेश सपरा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। दौरे के अंत में सभी सदस्यों ने गुवाहाटी स्थित माता कामाख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह दौरा उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
