आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर राज्य कर रूबी सिंह से की शिष्टाचार भेंट
- सहारनपुर में एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते उद्यमी।
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर के चेयरमैन गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवागत एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राज्य कर रूबी सिंह से उनके दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। गौरव चोपड़ा ने बताया कि आईआईए एमएसएमई सेक्टर का देश का अग्रणी औद्योगिक संगठन है, जिसके प्रदेश के 58 जनपदों में लगभग 15 हजार उद्यमी सदस्य जुड़े हुए हैं, जबकि सहारनपुर में संस्था के करीब 700 सदस्य हैं। एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग और व्यापार प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी हैं।
उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर विभाग का उद्देश्य उद्यमियों को सरल और पारदर्शी कर व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालरा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश सपरा, उपाध्यक्ष विनय दहूजा, राजकुमार अरोड़ा, संजय कपूर, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र एवं खाद्य विभाग कन्वीनर अनुज कुमार जैन तथा राकेश गांधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
