नवागत डीआईजी से मिला आईआईए का प्रतिनिधिमंडल

- सहारनपुर में डीआईजी से मुलाकात करता आईआईए का शिष्टमंडल।
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र के नवागत डीआईजी अजय कुमार साहनी से मुलाकात कर स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने नवागत डीआईजी अजय साहनी को बताया कि आईआईए एमएसएमई सैक्टर के सबसे बड़े औद्योगिक संगठनों में से एक है जो एमएसएमई सैक्टर के हित में काम करता है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सैक्टर ही कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार सृजन करता है। उन्होंने बताया कि यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिति 2023 में भी अपनी अहम् भूमिका निभाई है।
नवागत डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि संस्था के किसी भी उद्यमी की पुलिस विभाग से सम्बंधित कोई भी समस्या होगी तो उसे मेरे संज्ञान में लाएं उस समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखना व अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी अजय कुमार साहनी को संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. धवन, अशोक गांधी, अशोक छाबड़ा, अनूप खन्ना, विनय दहूजा, राही मक्कड़, परमजीत सिंह, सुरेंद्र मोहन सिंह कालरा, राहुल कुमार आदि उद्यमी मौजूद रहे।