आईजी ने किया ओपन जिम का लोकार्पण
- सहारनपुर में रिजर्व पुलिस लाइन में ओपन जिम का उद्घाटन करते आईजी डा. प्रीतिंद्र सिंह।
सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. प्रीतिंद्र सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में बनाए गए ओपन जिम का उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के प्रयासों से ओपन जिम का निर्माण कराया गया है ताकि रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को ओपन जिम की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित ओपन जिम का सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. प्रीतिंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान आईजी डा. प्रीतिंद्र सिंह ने ओपन जिम का निरीक्षण कर स्थापित की गई मशीनों के बारे में जानकारी ली तथा पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात अतुल शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव सहित पुलिस लाईन में तैनात सीओ व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।
