डेंगू से बचना है तो फ्रिज व कूल को भी रखे साफ

- सहारनपुर में निगम में संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर आयोजित बैठक को संबोधित करती डा. शिवांका गौड़।
सहारनपुर [24CN]। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ का कहना है कि कबाड़ी की दुकानों पर रखे पुराने टायर, कबाड़ी की दुकान पर रखे लोहे के सामान में भरा पानी संक्रामक रोगों को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने लोगों से अपने गमलों व घरों के आस पास पानी जमा न होने देने की अपील की है। डॉ. शिवांका एक जुलाई से शुरु होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों के सिलसिले में निगम में आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। डॉ. शिवांका ने बताया कि वर्षा ऋतु में संचारी रोगों से स्वयं और अपने परिवार को बचाने के लिए जरुरी है कि गमलों, छत पर रखे खाली डिब्बों व अन्य स्थानों पर पानी जमा न रखा जाएं।
उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर 27 डिग्र्री तापमान व 72 प्रतिशत आद्र्रता के वातावरण में पनपता है जो अक्सर कूलर यहां तक कि फ्रिज की पीछे की प्लेट में जमा पानी में भी उसे मिल जाता है इसलिए जरुरी है कि इन सबको भी साफ रखें। उन्होंने निगम से जानना चाहा कि उनके स्तर पर क्या क्या तैयारियां की गयी है। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल ने बताया कि पूरे शहर में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग करायी जा रही है तथा साफ सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिडक़ाव भी कराया जा रहा है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि कहीं नालियों में पानी न रुकने पाये। उन्होंने कहा कि यदि हमारे प्रयास से एक भी आदमी जान बचती है तो हमारा प्रयास सराहा जायेगा। उन्होंने युद्ध स्तर पर गंदगी के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी दोहरायी। बैठक में उप नगरायुक्त दिनेश यादव, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सफाई निरीक्षक सुधाकर, नीरज, अमरीश, आनंद, महेश चंद राणा, आशीष, नत्थीलाल, चंद्रपाल व जलकल विभाग के अभियंता मौजूद रहे।