क्रय केन्द्र पर किसानो को परेशान किया गया तो किसान संघ आन्दोलन करेगा।

क्रय केन्द्र पर किसानो को परेशान किया गया तो किसान संघ आन्दोलन करेगा।
  • सीओं रजनीश उपाध्याय को ज्ञापन देते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

देवबंद [24CN]: भारतीय किसान संघ की एक बैठक का आयोजन एसडीएम कोर्ट में किया गया। बैठक के उपरांत एसडीएम देवबंद को एक ज्ञापन भी दिया गय।
बैठक को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश सयोंजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि भारी वर्षा के कारण धान की फसल खराब हो गई है, सरकारी खरीद केंन्द्रो पर किसानो को परेशान किया जा रहा है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी क्रय केन्द्र पर किसानो को परेशान किया गया तो किसान संघ आन्दोलन करेगा।

जिला महामंत्री विक्रम सिंह पुण्डीर ने कहा कि किसानो के बिजली कनेक्शन नही काटे जाए तथा बकाया गन्ना मुल्य मय ब्याज तत्काल दिलाया जाय। बैठक के उपरांत उपजिलाधिकारी राकेश कुमार की गैरमौजूदगी में सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान राकेश त्यागी, ठा0 राजपाल सिंह, किरणपाल सिंह, सत्येन्द्र सिंह, चैधरी रामस्वरूप, मुनेश त्यागी, किरणपाल सिंह आदि मिौजूद रहे।