मांग पुरी न होने पर कालोनीवासी आंदोलन के लिए होंगे बाध्य: शशि त्यागी

मांग पुरी न होने पर कालोनीवासी आंदोलन के लिए होंगे बाध्य: शशि त्यागी
  • विधूत समस्याओं को लेकर अधिशंासी अभियंता से मिलते वेद विहार कालोनी निवासी

देवबंद [24CN] : शुक्रवार को वेद विहार कालोनी के मौहल्लेवासी  पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि त्यागी के नेतृत्व मे अधिशासी अभियंता विधुत देवबंद से उनके कार्यालय पर विधूत समस्याओ को लेकर मिले।

कालोनी वासियों ने बताया कि वेद विहार कालोनी मे पहले से 100 वाट का ट्रांसफर रखा हुआ है इस पर वेद विहार के साथ-साथ एसडीएम कोर्ट, गढ्ढा कालोनी और वृन्दावन सिटी कालोनी का भी अतिरिक्त भार जुडा हुवा हैं जिसके कारण विधुत व्यवस्था चरमरा गई हैं। भाजपा किसान मोर्चे के पूर्व नगर अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी ने अधिशासी अभियंता को बताया कि जब 9/4/2021 मे प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम मेरठ द्वारा कालोनी मे 100 केवी के स्थान पर 250 केवी का ट्रांसफर की मंजूरी मिल चुकी हैं। लेकिन बीते 4 माह मे इसको नहीं बदला गया।

वही एलटी लाईन की 200 मीटर लम्बी केबल जल चुकी है जिसके कारण आये दिन बिजली खराब रहती है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना  घटित  सकती हैं। लोगो ने आज इस बारे मे अधिशासी अभियंता को एक प्रार्थना पत्र देकर उस पर तुरंत कार्यवाही के लिए मांग की तथा मांग पुरी न होने पर कालोनीवासी आंदोलन के लिए बाध्य हो होगें।  प्रार्थना पत्र देने मे रविन्द्र गाँधी एडवोकेट,कपिल जैन, विभोर जेन, प्रवेश सैनी, आशु शर्मा, राजीव शर्मा, आशीष शर्मा गगनदिप मनोज शर्मा आदि लोग साथ रहे।