ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में वर्ल्ड डेरी समिट (World Dairy Summit 2022) का उद्घाटन किया। उनके नोएडा आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो हजार पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
IDF World Dairy Summit 2022: पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड डेरी समिट का किया उद्घाटन, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

- IDF World Dairy Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 12 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे। उन्होंने यहां इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (IDF WDS) 2022 का उद्घाटन किया।
-
11:30 AM, 12 Sep 2022
50 साल बाद हो रहा है ये सम्मेलन- पुरुषोत्तम रूपाला
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा, “ये सम्मेलन करीब 50 साल बाद हो रहा है और 1974 में जब ये सम्मेलन हुआ था तब हमारा दूध का उत्पादन 23 मिलियन टन था और आज जब हम इस सम्मेलन को कर रहें तो 220 मिलियन टन यानी 10 गुना दूध की वृद्धि हुई है।”
-
11:11 AM, 12 Sep 2022
PM मोदी ने सीएम योगी के साथ एक्सपो मार्ट का किया भ्रमण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में वर्ल्ड डेरी समिट का शुभारंभ करने के बाद एक्सपो मार्ट का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
-
10:33 AM, 12 Sep 2022
ग्रेटर नोएडा: हेलीकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे। वह यहां कुछ देर में वर्ल्ड डेरी समिट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के एक्सपो मार्ट पहुंचने पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया।
-
10:14 AM, 12 Sep 2022
होटल में भी हुई जांच
कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के सभी होटल में विदेशी मेहमान ठहरे हुए है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने होटल में भी जांच अभियान चलाया है।
-
10:13 AM, 12 Sep 2022
आगरा से मेरठ जोन के जवान पहुंचे
करीब आठ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आगरा व मेरठ जोन से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाई गई है। दोनों जोन के पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए है। कार्यक्रम स्थल पर शनिवार शाम पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। ड्यूटी संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।
-
10:13 AM, 12 Sep 2022
एक्सपो मार्ट के आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की हो रही चेकिंग
एक्सपो मार्ट के आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दरअसल, आज एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के विदेशी मेहमान व प्रतिनिधि आएंगे।
-
10:12 AM, 12 Sep 2022
सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ता तैनात
प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ता कार्यक्रम स्थल में लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाले हुई है। एक्सपो मार्ट को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन का कमांडर डीसीपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है।
-
09:50 AM, 12 Sep 2022
पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
-
09:40 AM, 12 Sep 2022
इंडिया एक्सपो मार्ट और एक्सप्रेस-वे पर रहेगा रूट डायवर्जन
पीएम मोदी के ग्रेटर नोएडा आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एक्सपो मार्ट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रूट डायवर्जन किया है।
-
09:38 AM, 12 Sep 2022
46 देशों के 1500 प्रतिभागी लेंगे भाग
चार दिवसीय वर्ल्ड डेरी समिट कार्यक्रम में 46 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि विभिन्न सत्र में भाग लेने के लिए 15 सौ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है।
-
09:36 AM, 12 Sep 2022
500 से अधिक किसान होंगे शामिल
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से ज्यादा किसानों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।
-
09:34 AM, 12 Sep 2022
PM मोदी का वेलकम करेंगे सीएम योगी
पीएम मोदी के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
-
09:32 AM, 12 Sep 2022
15 सितंबर तक ड्रोन उड़ाने पर रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 सितंबर तक ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा कारणों के चलते सीआरपीसी की धारा 144 के तहत ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।