• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब कांग्रेस में हालत हो रही ‘विस्‍फोटक’, सिद्धू के ईंट से ईंट बजाने केे बयान पर हाईकमान गंभीर, रावत बाेले-बात करूंगा

  • August 28, 2021
पंजाब कांग्रेस में हालत हो रही ‘विस्‍फोटक’, सिद्धू के ईंट से ईंट बजाने केे बयान पर हाईकमान गंभीर, रावत बाेले-बात करूंगा
  • Punjab Congress Dispute पंजाब कांग्रेस में छिड़ा विवाद पार्टी के राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष के सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बाद अब खुद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के सामने आने के बाद हालत विस्‍फोटक बन गई है।

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में हालात अब ‘विस्‍फोटक’ होते जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस की खींचतान पार्टी आलाकमान के लिए बड़ी समस्‍या बन गई है। कांग्रेस नेतृत्‍व केे लिए यह नहीं सुलझने वाली पहेली बन गई है। पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के बयानों के बाद खुद सिद्धू के बयान ने आलाकमान के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। सिद्धू को अब आंखें दिखाने और उनके ईंट से ईंट बजाने वाने बयान पर हाईकमान गंभीर हो गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि इस बारे में सिद्धू से बात की जाएगी। सिद्धू के इस तरह के बयान सही नहीं हैं।

इससे पहले हरीश रावत ने कांग्रेस की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनको पंजाब कांग्रेस की हालत के बारे में जानकारी दी। सिद्धू ने कथित तौर पर कहा है कि ‘यदि अधिकार न  मिले तो ईंट से ईंट बजा दूंगा।’

रावत बोले- ईंट से ईंट खड़काने वाला बयान सिद्धू ने किस संदर्भ में दिया है, इस पर उनसे बात करूंगा

पूरे मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के ईंट से ईंट खड़काने वाले बयान को पार्टी हाई कमान ने संजीदगी से लिया है। हरीश रावत ने कहा है कि वह मीडिया रिपोर्ट के हवाले से तो कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन सिद्धू से यह बात जरूर करेंगे कि उन्होंने यह बयान किस संदर्भ में दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू का यह कहना सही नहीं है कि उन्हें फैसले लेने से रोका हुआ है। अगर प्रधान के पास हक नहीं हैं तो किसके पास हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू के सलाहकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बयान उनके निजी हैं और यह सलाहकार के तौर पर नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सलाहकार का जम्मू-कश्मीर संबंधी दिया गया बयान कांग्रेस को मंजूर नहीं। यह एक संवेदनशील मामला है।

इससे पहले रावत ने यह भी कहा कि उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चार मंत्री और दो विधायक मिले थे। उनकी ज्यादातर मांगें वह सुलझा दूंगा, जो सोनिया गांधी के स्तर पर होंगी वह उनके सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि चूंकि पंजाब में चुनाव नजदीक हैं इसलिए इस तरह की हलचल ज्यादा है।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि  मैंने पार्टी अध्‍यक्ष को पंजाब कांग्रेस की स्थिति के बारे में सारी जानकारी दे दी है। मैंने उनको बता दिया है कि पूरी पार्टी उनके निदेर्शों को मानेगी। पंजाब कांग्रस में कुछ परेशानी है, लेकिन उसका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

बता दें कि सिद्धू से सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बयानों से कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई और ऐसे में कांग्रेस को पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने आज कहा, कांग्रेस का स्‍टैंड साफ है कि हम देश के हितों के खिलाफ किसी तरह के बयान को स्‍वीकार नहीं कर सकते।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कश्‍मीर और पाकिस्‍तान को लेकर विवादित बयान दिया था। इसकी विपक्ष के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भी निंदा की। वीरवार को हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू से अपने सलाहकार मालविंदर सिंह माली को हटाने काे कहा था। रावत ने कहा था कि सिद्धू अपने सलाहकार को हटाएं अन्‍यथा हम हटा देंगे। इसके बाद मालविंदर सिंह माली ने आज सुबह सिद्धू के सलाहकार का पद छोड़ दिया। माली ने इस बारे में अपने फेसबुक पर बयान पोस्‍ट किया।

इससे पहले हरीश रावत ने आज नई दिल्‍ली में कहा था कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस के मसले पर बातचीत के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा। मैं उनको पंजाब कांग्रेस की पूरी स्थिति से अवगत कराऊंगा। रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सभी विवाद का समाधान किया जाएगा। हरीश रावत ने बताया कि पंजाब के चार मंत्री और कुछ विधायकाें ने देहरादून में उनसे (रावत से) अपनी बात रखी।

बता दें कि पंजाब के बागी मंत्री तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया दिल्‍ली में हैं। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के महासचिव व विधायक परगट सिंह भी हैं। वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन उनको समय नहीं मिल पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वे राहुल गांधी के कार्यालय भी गए थे, लेकिन उनको मिलने का समय नहीं दिया गया।

 


Post navigation

Prev
Next
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026
‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

  • March 28, 2026
नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez