‘मुझे अपने बब्बर शेर पर गर्व’, उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी
नई दिल्ली। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में प्रोटेस्ट के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है।
उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके समर्थन में पोस्ट शेयर किया है और केंद्र सरकार की आलोचना की है।
राहुल गांधी ने उदय भानु को बताया बब्बर शेर
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का डेमोक्रेटिक अधिकार है।’
राहुल गांधी ने उदय भानु की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में लिखा, ‘मुझे यूथ कांग्रेस में अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने कंप्रोमाइज पीएम के खिलाफ देश के हित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई है।’
