‘मैं जिंदा हूं…’, मौत की अफवाहों के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जारी किया Video
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग भीषण होते चली जा रही है। जंग के दौरान ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। जंग के 18वें दिन ईरान की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेट्री अली लारीजानी को इज़रायल ने ढेर कर दिया है। इसके अलावा रिवोल्यूशनरी गार्ड बासिज फोर्स के चीफ जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को भी ढेर कर दिया गया है। दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू काफी हल्के अंदाज में दिखाई दिए हैं। अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ एक मुलाकात का वीडियो जारी करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह अभी जिंदा हैं।
नेतन्याहू की मौत की अफवाह
दरअसल, बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही हैं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान के हमले में मौत हो गई है। हालांकि, कई बार बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया। लेकिन इसके बावजूद लोग अलग-अलग तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी बताते हुए नेतन्याहू की मौत का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अब बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।
अभी मैं जिंदा हूं- नेतन्याहू
अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ मुलाकात के दौरान इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू काफी हल्के अंदाज में दिखे-:
- माइक हकाबी: मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, मैं चाहता हूं कि आपकों ये पता होना चाहिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे यहां आने और इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि आप ठीक हैं।
- बेंजामिन नेतन्याहू: “हां माइक। हां, मैं जिंदा हूं।”
- माइक हकाबी: “मैंने इसकी जांच की और मुझे यह देखकर खुशी हुई है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह सुनिश्चित करना चाहते थे क्योंकि, आप जानते हैं कि आप लोगों की आपस में बहुत अच्छी बनती है।
