देवबंद ब्लॉक के अध्यक्ष बने हुसनैन का हुआ जोरदार स्वागत

देवबंद ब्लॉक के अध्यक्ष बने हुसनैन का हुआ जोरदार स्वागत
  • नियुक्ति पत्र प्राप्त करते अखिल भारतीय पंचायत संगठन के नवनियुक्त देवबंद ब्लाक अध्यक्ष हुसैनन।

देवबंद [24CN] : गांव फुलास के प्रधान हुसनैन को देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को प्रधान समर्थकों व संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

मंगलवार को अखिल भारतीय पंचायत संगठन के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी सतबीर यादव ने पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया। कहा कि संगठन प्रधानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष योगेश राणा ने संगठन का विस्तार किया और देवबंद ब्लॉक के लिए फुलास के नवनिर्वाचित प्रधान हुसनैन को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। इस बीच सपा सरकार में मंत्री रहे स्वः राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश राणा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्मवीर सिंह सैनी, बिजेंद्र प्रधान, विनोद प्रधान, मोहन प्रधान, पिंटू प्रधान, संजय प्रधान, त्रिलोक प्रधान, कुशल पाल, गुलबहार, शहजाद प्रधान शारिक प्रधान, कन्हैया प्रधान, इकराम प्रधान, संजय प्रधान, शिवम प्रधान और उदित प्रधान, समेत अन्य गावों के प्रधान मौजूद रहे।