सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

- सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम को सम्बोधित करते आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्मसिंह सैनी।
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें राष्ट्रहित व सेवा भावना सर्वोपरि है। आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्मसिंह सैनी आज यहां न्यू ब्रह्मपुरी कालोनी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान धर्मपुरी व न्यू ब्रह्मपुरी के सैंकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करिश्माई नेतृत्व का ही परिणाम है कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी से देशवासी सुरक्षित रह सकें अन्यथा जनसंख्या अधिक होने के कारण यहां स्थिति अत्यंत भयावह हो सकती थी। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान केवल भाजपा कार्यकर्ता ही अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा कार्यों में जुटे रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वह सभी का भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर स्वागत करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को समुचित मान-सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जहां कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर शीर्ष पर पहुंच सकता है। महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि भाजपा सरकारों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हुए हैं तथा योजनाओं का लाभ बिना धर्म व जाति देखे सभी को समान रूप से दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं क्योंकि अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। कार्यक्रम को व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, प्रदेश परिषद के सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी, महामंत्री शीतल विश्नोई मंडल अध्यक्ष संजय लाला व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पं. केदार प्रसाद भारद्वाज, सुरेंद्र सैनी, भोपाल सैनी, पवन पूर्वाल, अमरनाथ, नरेंद्र आर्य, जितेंद्र आर्य, शिवकुमार, विनोद सैनी, रजत धीमान, राकेश सैनी, विशाल सैनी, मोहित गर्ग, मनोज सैनी, बबलू, राजेंद्र प्रजापति, नीशू सैनी, बिट्टू राणा, अतर कली, सविता आर्य, नेहा कोरी, प्रीति कौशिक सहित भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढे >>सिद्धू के करीबी पंजाब कांग्रेस MLA परगट सिंह का अमरिंदर पर निशाना, 2022 के (24city.news)