सिख व पंजाबी समाज के सैंकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

सिख व पंजाबी समाज के सैंकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन
  • सहारनपुर में भाजपा में शामिल हुए लोगों के स्वागत कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम के समक्ष सैंकड़ों सिक्ख व पंजाबी समाज के लोगों ने भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। नुमाइश कैम्प स्थित नवयुग पार्क में सदस्य्ता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें बिना किसी भाई भतीजावाद के सभी कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है। भाजपा के लिए राष्ट्र और देश की जनता पहले है, राजनीति उसके बाद और इसका उदाहरण है कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवा। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार झूठा प्रोपोगेंडा फैलाया जा रहा है, परन्तु उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि जनता ने देखा है कि किस प्रकार से योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराध का बोलबाला था। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के चारों और विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि आज भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को देख कर सर्वसमाज के लोग भारी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है जिसका परिणाम यह है कि भारी संख्या में सभी लोग भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर रहे हैं और भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सोनू नरूला, मोनू नरूला, राजेश मिगलानी, अमन बाटला, अमरिक सिंह, गुरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, साहिब सिंह, बब्बू परुथी, यशपाल सिंह, रजत कुकरेजा, अमन कालरा, दीपक खालसा, प्रिंस तनेजा, शेर सिंह, निर्मल सिंह, अमनदीप सिंह, संजय अग्रवाल, गिनी सिंह, निर्मल सिंह, हरमन सिंह, अमरजीत सिंह, जॉनी भंडारी, रोमी नरूला सहित बड़ी संख्या शामिल रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री योग चुघ, किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, राजकुमार कालड़ा, योगेश दुआ उपस्थित रहे।


विडियों समाचार