सैकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर थामा सपा का दामन

- सहारनपुर में बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाला का स्वागत करते नगर विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के समक्ष बसपा नेता जयसिंह बर्मन के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जिस तरह आज सर्वसमाज का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है उससे तय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी और अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि अब दलित समाज का भी बसपा से मोह भंग हो रहा है क्योंकि बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है जिसे जनता खुले मन से देख रही है। इसलिए भाजपा को एकतरफा हराकर सपा को जिताने का मन जनता बना चुकी है। इस दौरान सपा के महानगर के अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह ने जयसिंह बर्मन के नेतृत्व में सपा में शामिल होने वालों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बसपा के सैक्टर अध्यक्ष जयसिंह बर्मन, आनंद कुमार, स. सुरेंद्र कुमार, मोंटू, मानसिंह, श्रीमती शीला देवी गोस्वामी, सदासिंह वाल्मीकि, मांगेराम वाल्मीकि, मुकेश कश्यप, अनिल सैनी, श्रीमती अतर कली, श्रीमती सुमन, श्रीमती ममता, श्रीमती राजेश आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में शेखर राणा, अनुराग मलिक, नवीन सिंघल, विनय त्यागी, अमित यादव, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामशरण, कासिफ अलवी, मोहम्मद उमर, हफीज इंडिया, नरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।