shobhit University Gangoh
 

सैंकड़ों लोगों ने थामा सपा का दामन

सैंकड़ों लोगों ने थामा सपा का दामन
  • सहारनपुर में सपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री संजय गर्ग के समक्ष अनेक लोगों ने भाजपा व बसपा छोडक़र समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की जिनका नगर विधायक संजय गर्ग ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। स्थानीय चकरौता रोड स्थित सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल प्रसाद, नवीन सिंघल, रामचरण शर्मा, हरपाल सिंह, सोनू सैनी, सागर सैनी, अंशुल, लवी गोयल, महीपाल सैनी, पवन सैनी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की जिनका नगर विधायक संजय गर्ग ने माल्यार्पण स्वागत किया। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जीजान से जुट जाएं ताकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाकर प्रदेश की सत्ता की बागडोर सौंपी जा सके। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आजम शाह, अभिषेक अरोड़ा टिंकू, विपिन जैन आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia