सैंकड़ों लोगो ने थामा भाजपा का दामन

- सहारनपुर में भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते विभिन्न गांवों के प्रधान।
सहारनपुर [24CN]। अखिल भारतीय पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय वालिया व कांग्रेस अनुसूचित जाति व जनजपति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह के समक्ष भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
स्थानीय गांधी कालोनी स्थित भाजपा नेता शशि वालिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह के समक्ष राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय वालिया व कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल गांव सुलतानपुर के प्रधान राजेश कुमार, हौजखेड़ी के प्रधान प्रदीप कुमार ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, के. एल. अरोड़ा, भूरा प्रजापति, कार्तिक चौहान, सुशील अमोली, वर्षा चोपड़ा, ममता गाबा, अंजू सैनी, ईशा सैनी, अमृता सैनी, सरला सलूजा समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।