सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
  • सहारनपुर में भव्य कलश शोभायात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं।

सहारनपुर। उमा माहेश्वर महादेव मंदिर में राम दरबार की कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर इस यात्रा को भव्य बनाया।

वहीं पंडित अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल इसी तरीके से राम दरबार की कलश शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। वहीं सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने कलश यात्रा में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया।

कलश यात्रा में महिलाएं बैंडबाजे पर भगवान के भजनों पर खूब नाच रही थी। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर महानगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में रामप्रसाद वशिष्ठ, रविंद्र गोयल, अरविंद गुप्ता, संतोष, भगवती, विमला, राखी, ममता, रजनी, लक्ष्मी आदि सहित भारी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।