आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

- सहारनपुर में तिरंगा यात्रा निकालते विनोद विहार युवा मंच के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। विनोद विहार युवा मंच के तत्वावधान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के बाद तिरंगा रैली निकालकर प्रसाद वितरित किया गया। सैफी चौक पर विनोद विहार युवा मंच द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ मिलकर ध्वजारोहण कर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पं. चंद्रशेखर दीक्षित ने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी तहजीब हमें मिलजुलकर रहना सिखाती है। इसलिए हमें आपसी मतभेद भुलाकर देश में अमनचैन व तरक्की के लिए काम करना चाहिए। अली मदीना एकेडमी के प्रधानाचार्य मौ. रिजवान ने कहा कि आज हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं जो गर्व की बात है। देश को आजाद कराने के लिए हम सबको पूर्वजों ने बलिदान किया। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हमें मिलजुलकर रहते हुए देश को तरक्की की राह पर ले जाएं।
कार्यक्रम को मेहरबान सैफी, राकेश शर्मा, डा. शाहिद खान, इरफान, फिरोज, तुफैल, आजादी सिद्दीकी, गौरव दीक्षित, जमशेद खान, गुड्डू चौधरी, सचिन कश्यप, संजय शर्मा, आरिफ अंसारी आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान अब्दुल कय्यूब, कलीम सलमानी, विजयपाल, ईश्वर सिंह, सोमपाल कश्यप, रिंकू, सोनू, संदीप, बंटी शर्मा, निशांत शर्मा, मनोज शर्मा, डा. अरविंद, हिमांशु पंवार, हर्ष कपिल, प्रमिंद्र आर्य, निक्की, वीशु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहरबान सैफी व संचालन गौरव दीक्षित ने किया।