नववर्ष के उपलक्ष में किया विशाल भंडारा आयोजित

नववर्ष के उपलक्ष में किया विशाल भंडारा आयोजित
  • सहारनपुर में राहगीरों को भोजन वितरित करते पंजाबी महा संगठन के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। सामाजिक संस्था पंजाबी महासंगठन के तत्वावधान में नववर्ष के आगमन पर राहगीरों व निर्धन लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित भंडारे की शुरूआत संस्था के अध्यक्ष योगेश दुआ व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। तत्पश्चात राहगीरों एवं निर्धन लोगों को भोजन व मिष्ठान वितरित कर नववर्ष पूरे विश्व के लिए मंगलमय हो, की कामना की गई।

इस दौरान प्रेमपाल कटारिया, मदन लाम्बा, मुकेश मनचंदा, राकेश नरूला, दर्शन लाल ठक्कर, राजकुमार नरूला, नीरज कामरा, राकेश ढींगरा, कमल मल्होत्रा, श्याम गुलाटी, राजीव वधवा, दीपक छाबड़ा, आशु गांधी, सुरेंद्र नागपाल, तेजेंद्र तनेजा, विशाल नरूला, राजेंद्र ढींगड़ा, अश्विनी मेहता, इंद्र चुग, संजय ढींगड़ा, अमित भसीन, अनिल साहनी, नितिन ग्रोवर, सागर कटारिया, लवी बजाज आदि मौजूद रहे।