बिहार में कितने फेज में होंगे विधानसभा चुनाव? कितनी है वोटरों की संख्या? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सब बताया

बिहार में कितने फेज में होंगे विधानसभा चुनाव? कितनी है वोटरों की संख्या? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सब बताया

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में 2 फेजों में विधानसभा चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहले फेज के लिए वोटिंग होगी और 11 नवंबर को दूसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

कब कितनी सीटों पर चुनाव?

6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर चुनाव होगा और 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें 38 सीटें एससी के लिए 2 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं।

पहले फेज में कहां-कहां होंगें चुनाव? विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या के साथ जानें

  • 1. 70 आलमनगर
  • 2. 71 बिहारीगंज
  • 3. 72 सिंहेश्वर (एससी)
  • 4. 73 मधेपुरा
  • 5. 74 सोनबर्षा (एससी)
  • 6. 75सहरसा
  • 7. 76 सिमरी बख्तियारपुर
  • 8. 77 महिषी
  • 9. 78 कुशेश्वर अस्थान (एससी)
  • 10. 79 गौरा बौराम
  • 11. 80 बेनीपुर
  • 12. 81 अलीनगर
  • 13. 82 दरभंगा ग्रामीण
  • 14. 83 दरभंगा
  • 15. 84 हायाघाट
  • 16. 85 बहादुरपुर
  • 17. 86 केवटी
  • 18. 87 जाले
  • 19. 88 गायघाट
  • 20. 89 औराई
  • 21. 90 मीनापुर
  • 22. 91 बोचहां (एससी)
  • 23. 92 सकरा (एससी)
  • 24. 93 कुरहनी
  • 25. 94 मुजफ्फरपुर
  • 26. 95 कांति
  • 27. 96 बरुराज
  • 28. 97 पारू
  • 29. 98 साहेबगंज
  • 30. 99 बैकुंठपुर
  • 31. 100 बरौली
  • 32. 101 गोपालगंज
  • 33. 102 कुचायकोटे
  • 34. 103 भोरे (एससी)
  • 35. 104 हथुआ
  • 36. 105 सीवान
  • 37. 106 जीरादेई
  • 38. 107 दरौली (एससी)
  • 39. 108 रघुनाथपुर
  • 40. 109 दरौंदा
  • 41. 110 बड़हरिया
  • 42. 111 गोरियाकोठी
  • 43. 112 महराजगंज
  • 44. 113 एकमा
  • 45. 114 मांझी
  • 46. ​​115 बनियापुर
  • 47. 116 तरैया
  • 48. 117 मढ़ौरा
  • 49. 118 छपरा
  • 50. 119 गरखा (एससी)
  • 51. 120 अमनौर
  • 52. 121 परसा
  • 53. 122 सोनपुर
  • 54. 123 हाजीपुर
  • 55. 124 लालगंज
  • 56. 125 वैशाली
  • 57. 126 महुआ
  • 58. 127 राजा पाकर (एससी)
  • 59. 128 राघोपुर
  • 60. 129 महनार
  • 61. 130 पातेपुर (एससी)
  • 62. 131 कल्याणपुर (एससी)
  • 63. 132 वारिसनगर
  • 64. 133 समस्तीपुर
  • 65. 134 उजियारपुर
  • 66. 135 मोरवा
  • 67. 136 सरायरंजन
  • 68. 137 मोहिउद्दीननगर
  • 69. 138 विभूतिपुर
  • 70. 139 रोसेरा (एससी)
  • 71. 140 हसनपुर
  • 72. 141 चेरिया-बरियारपुर
  • 73. 142 बछवाड़ा
  • 74. 143 तेघड़ा
  • 75. 144 मटिहानी
  • 76. 145 साहेबपुर कमाल
  • 77. 146 बेगुसराय
  • 78. 147 बखरी (एससी)
  • 79. 148 अलौली (एससी)
  • 80. 149 खगड़िया
  • 81. 150 बेलदौर
  • 82. 151 परबत्ता
  • 83. 164 तारापुर
  • 84. 165 मुंगेर
  • 85. 166 जमालपुर
  • 86. 167 सूर्यगढ़ा
  • 87. 168 लखीसराय
  • 88. 169 शेखपुरा
  • 89. 170 बरबीघा
  • 90. 171 अस्थावां
  • 91. 172 बिहारशरीफ
  • 92. 173 राजगीर (एससी)
  • 93. 174 इस्लामपुर
  • 94. 175 हिल्सा
  • 95. 176 नालन्दा
  • 96. 177 हरनौत
  • 97. 178 मोकामा
  • 98. 179 बाढ़
  • 99. 180 बख्तियारपुर
  • 100. 181 दीघा
  • 101. 182 बांकीपुर
  • 102. 183 कुम्हरार
  • 103. 184 पटना साहिब
  • 104. 185 फतुहा
  • 105. 186 दानापुर
  • 106. 187 मनेर
  • 107. 188 फुलवारी (एससी)
  • 108. 189 मसौढ़ी (अनुसूचित जाति)
  • 109. 190 पालीगंज
  • 110. 191 बिक्रम
  • 111. 192 सन्देश
  • 112. 193 बरहरा
  • 113. 194 आरा
  • 114. 195 अगिआंव (एससी)
  • 115. 196 तरारी
  • 116. 197 जगदीशपुर
  • 117. 198 शाहपुर
  • 118. 199 ब्रह्मपुर
  • 119. 200 बक्सर
  • 120. 201 डुमराँव
  • 121. 202 राजपुर (एससी)

कितनी है वोटरों की संख्या?

बिहार में कुल वोटरों की संख्या 7,43,55,976 है, जिसमें जनरल वोटर 7,41,92,357 हैं और सर्विस वोटर 1,63,619 हैं। बिहार में 18 से 19 साल के युवा वोटरों की संख्या 14,01,150 है।

बिहार में कुल दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या 7,20,709 है। कुल थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1,725 हैं। कुल वरिष्ठ नागरिक (85+) मतदाताओं की संख्या 4,03,985 है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *