रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी सवारियों से भरी बस; 12 लोगों की मौत

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी सवारियों से भरी बस; 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, अब तक इस बस हादसे में कुल 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 25 से ज्यादा लोग घालय हैं। लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी है।

पुलिस ने कहा कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।

पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने की कोशिश की जा रही है।