14 मार्च 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के वर्चस्व में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

14 मार्च 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के वर्चस्व में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: सूर्य की मीन संक्रांति, पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: खर मास।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपयश, मानसिक पीड़ा, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संयम बरतना जरूरी है।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक और स्वयं की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। शासन सत्ता से क्लेश मिल सकता है। संयम बरतना जरूरी है।

कर्क: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपसी मधुर संबंध होंगे।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे