08 मार्च 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

08 मार्च 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: प्रात: 04:17 बजे से दोपहर 03:45 बजे तक।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

वृष: क्रोध या भावुकता में नियंत्रण रखें। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संयम बरतें।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा। संयम बरतें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तनाव रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रगति होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे