26 जून 2021 का राशिफल: सिंह राशि वाले विरोधी पर विश्वास न करें, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

26 जून 2021 का राशिफल: सिंह राशि वाले विरोधी पर विश्वास न करें, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी वाणी पर संयम रखें। नए संबंध बनेंगे।

वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: विरोधी पर विश्र्वास न करें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना ही हितकर होगा।

धनु: वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रुपए-पैसे के मामले में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: संतान के संबंध मंे सुखद समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रिश्तों मंे तनाव आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलो में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे