20 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

20 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गंगा दशहरा, गंगा जी की उत्पत्ति वृष लग्न में।

आज की भद्रा: रात्रि के 02:57 बजे से 21 जून को दोपहर 01:32 बजे तक।

विशेष: गुरु वक्री।

राशिफल

मेष: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संयम से काम लें।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनेता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार, धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे