14 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के आर्थिक मामलों प्रगति होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी

14 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के आर्थिक मामलों प्रगति होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 10:12 बजे से रात्रि के 10:35 बजे तक।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी।

मिथुन: सूर्य का परिवर्तन किसी रुके हुए कार्य को पूर्ण कराने में सहायक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक तनाव देगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: सूर्य का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सहायक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्या: सूर्य के परिवर्तन से पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: आर्थिक मामलों में सूर्य प्रगति में सहायक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक: यात्रा की योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: रोग और विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति, सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए संबंध बनेंगे।

मीन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे