08 जुलाई 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

08 जुलाई 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: शाम 04:22 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व में व्यस्त हो सकते हंै। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयेाग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में परेशानी मिलेगी। संयम से काम लें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे