shobhit University Gangoh
 

31 अगस्त 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, दूसरे से सहयोग में सफलता मिलेगी

31 अगस्त 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, दूसरे से सहयोग में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोगा नवमी।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रायस फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

वृष: आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: निजी सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

धनु: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक प्रयासों को गति मिलेगी।

मीन: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Jamia Tibbia