29 अगस्त 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों का विपरीत राज योग आर्थिक मामलों में सफलता देगा, बिजनेस सफल रहेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।
आज की भद्रा: प्रात: 10:10 बजे तक।
राशिफल
मेष: सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतने की जरूरत है।
वृष: सृजन, निर्माण, शोध आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सांस्कृतिक एवं धार्मिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। मंगल के अस्त होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संयम से काम लें।
धनु: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
मकर: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मीन: दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। विपरीत राज योग आर्थिक मामलों में सफलता देगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।