23 अगस्त 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आपसी संबंध मधुर होंगे

23 अगस्त 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आपसी संबंध मधुर होंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्यशयन व्रत।

विशेष: दधि का त्याग, पंचक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति आएगी। संयम से काम लें।

वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा की संभावना है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे