21 अगस्त 2021 का राशिफल: गजकेसरी योग से मकर राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा, सुखद समाचार मिलेगा

21 अगस्त 2021 का राशिफल: गजकेसरी योग से मकर राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा, सुखद समाचार मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: शाम 07:01 बजे से 22 अगस्त को प्रात: 06:14 बजे तक।

विशेष: विष योग।

राशिफल

मेष: गजकेसरी योग के कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: गजकेसरी योग के कारण घर के मुखिया या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: गजकेसरी योग विपरीत परिस्थति में प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखद और ऊर्जावान रहेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

तुला: गजकेसरी योग बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता के निकट ले जाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: गजकेसरी योग सम्मान बढ़ाएगा। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: गजकेसरी योग के चलते किसी कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे