23 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

23 अप्रैल 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: कामदा एकादशी।

आज की भद्रा: प्रात: 10:48 बजे से रात्रि के 09:48 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, जबकि उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कन्या: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतना जरूरी है।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन कोई विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं रहेंगी। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संयम बरतें।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें।