shobhit University Gangoh
 

18 अप्रैल 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, जीविका में प्रगति होगी

18 अप्रैल 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, जीविका में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06.00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य षष्ठी व्रत।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कुछ नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: उच्च अधिकारी, घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम रखें।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम बरतें।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धैर्य से काम लें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

Jamia Tibbia