14 अप्रैल 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रगति होगी

14 अप्रैल 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रृंगार द्वितीया।

राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शारीरिक या मानसिक तनाव मिल सकता है। अपने आप को व्यस्त रखें।

मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। शाही खर्च से बचना होगा। देव पूजन आपके लिए हितकर होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान से मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम से काम लेना हितकर होगा।

सिंह: उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयेाग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता या उच्च अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लेना हितकर होगा।

तुला: निजी सुख में व्यवधान आएगा। अध्यात्मिक बल बढ़ सकता है, साधना की दशा और दिशा में यदि एकाग्रता आती है तभी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: महत्वाकांक्षा बढ़ेगी, उसके साथ-साथ विरोधी भी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया कार्य पूर्ण होगा।

धनु: दांपत्य जीवन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी अथवा राजनेता का सहयोग मिल सकता है।

मकर: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही तनाव देगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे