24 फरवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों और बिजनेस में प्रगति होगी

24 फरवरी 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों और बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अंगारक योग व्यर्थ के वाद-विवाद से ग्रसित करा सकता है। वाणी पर संयम रखें

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे मानसिक क्लेश मिले। भावुकता में नियंत्रण रखें।

कर्क: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

सिंह: अंगारक योग के कारण किसी व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ सामाजिक, कुछ पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक-धार्मिक उत्सव में भागीदारी रहेगी।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

यह भी पढे >>नेपाल में केपी शर्मा ओली को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने पीएम के फैसले को बदला (24city.news)

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे