09 फरवरी 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों को षटग्रही योग से लाभ होगा, नई नौकरी या नया अनुबंध मिल सकता है

09 फरवरी 2021 का राशिफल: मेष राशि वालों को षटग्रही योग से लाभ होगा, नई नौकरी या नया अनुबंध मिल सकता है

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौम प्रदोष व्रत।

आज की भद्रा: रात्रि के 02:06 बजे से 10 फरवरी दोपहर 01:35 बजे तक।

राशिफल

मेष: षटग्रही योग आपको आकस्मिक लाभ दे सकता है। नई नौकरी, नया अनुबंध, नए लोगों से भेंट, नए स्थान की यात्रा हो सकती है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग रहेगा।

वृष: षटग्रही योग भाग्यवश आपको सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: षटग्रही योग आपके लिए कष्टदाई है। धन हानि, स्वास्थ्य हानि के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भगवान शिव की उपासना आपके लिए हितकर होगी।

कर्क: षटग्रही योग दांपत्य जीवन के लिए कष्टदाई है। ससुराल पक्ष या जीवनसाथी से विवाद न उत्पन्न करें, कुछ व्यावसायिक परेशानी भी आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

सिंह: आपकी राशि से छठे षटग्रही योग है, जिससे धन हानि एवं स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी अथवा विरोधी से तनाव मिल सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे समस्या हो।

कन्या: षटग्रही योग आपके लिए शुभ है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा। नया अनुबंध हो सकता है। पारिवारिक स्तर पर सुखद समाचार मिलेगा।

तुला: षटग्रही योग मातृ पक्ष से कष्ट देगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: षटग्रही योग पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। फिर भी किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: षटग्रही योग कुटुम्ब से परेशानी देगा। आर्थिक समस्याएं बढ़ाएगा। किसी काम में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। यद्यपि बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मकर: आपकी राशि पर षटग्रही योग बन रहा है। इस कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की परेशानी हो सकती है। मन में अज्ञात भय पैदा होगा।

कुंभ: षटग्रही योग आपके राशि से बारहवें होगा। शासन सत्ता या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव दे सकता है। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में चिंतित रखेगा।

मीन: षटग्रही योग व्यर्थ की बाधाएं उत्पन्न करेगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विवेक से काम लें और ईश्वर की आराधना करें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे