06 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

06 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: शाम 07:20 बजे से 07 फरवरी को प्रात: 06:25 बजे तक।

विशेष: दशमी तिथि क्षय।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी और शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। कर्मक्षेत्र में कुछ व्यवधान भी रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी, मित्र या स्वधर्मी के कारण तनाव मिल सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। अपने आराध्य के प्रति समर्पण रखने से सफलता मिलेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। दांपत्य जीवन में आशातीत सुधार होगा, किंतु संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: व्यर्थ की उलझनें और तनाव रहेगा, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य विपरीत परिस्थितियों में भी आपको सफलता देगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक महिला के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा।

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा।

मकर: स्वास्थ्य में आशातीत सुधार होगा। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।