05 सितंबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

05 सितंबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों के धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: शिक्षक दिवस, मंगल कन्या में, शुक्र तुला में।

आज की भद्रा: प्रात: 08:22 बजे से रात्रि के 08:01 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: भौतिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है, जबकि पारिवारिक कार्य से प्रगति होगी। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे