03 सितंबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी

03 सितंबर 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी, गोवत्स द्वादशी।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

वृष: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का प्रोत्साहन मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि के योग है, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर होगा।

कर्क: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। धर्म गुरु या पिता का प्रोत्साहन मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: आर्थिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन रीढ़ की हड्डी या नेत्र विकार की संभावना है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे