shobhit University Gangoh
 

10 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के लिए बिजनेस में सफलता का योग, बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम

10 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के लिए बिजनेस में सफलता का योग, बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: प्रदोष।

राशिफल

मेष: बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। चतुर्थ ग्रही योग व्यावसायिक सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। महिला अधिकारी का प्रोत्साहन रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार देगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक स्तर पर आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Jamia Tibbia