04 जून 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
विशेष: पंचक।
आज की भद्रा: दोपहर 03:12 बजे से रात्रि के 04:08 बजे तक।
राशिफल
मेष: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई-बहन आदि का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। भय पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।
कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के कारण पीड़ा मिल सकती है। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। संयम बरतें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।