03 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति मेंं वृद्धि होगी, मानसिक तनाव पर नियंत्रण होगा

03 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति मेंं वृद्धि होगी, मानसिक तनाव पर नियंत्रण होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक (प्रात: 06:14 बजे पर सामप्त)

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं।

वृष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। बहन-भाई का भरपूर सहयेाग मिलेगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यावसायिक मामलों में तनाव मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर है।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

तुला: मानसिक तनाव पर नियंत्रण होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति मेंं वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


विडियों समाचार