होली 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को दांपत्य सुख मिलेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

होली 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को दांपत्य सुख मिलेगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: होली।

राशिफल

मेष: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों सफलता मिलेगी।

वृष: अधिक जल का दुरुपयोग न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राहु मंगल की युति क्रोध में वृद्धि कर सकती है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संयम से काम लें।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रंगों के त्योहार में मस्ती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: पारिवारिक सुख मिलेगा। मादक वस्तुओं का प्रयोग न करें। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। खाने-पीने में सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: रंगों का प्रयोग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। सावधानी बरतना जरूरी है। अधिक समय अपने घर पर ही रहें। पारिवारिक सुख का अवसर प्राप्त करें।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ के तनाव मिल सकते हैं, यद्यपि पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है। संयम बरतें।

वृश्चिक: पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उग्रता पर नियंत्रण रखें। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।

धनु: मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रियजन भेंट होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य सुख मिलेगा।

मकर: दांपत्य सुख भरपूर मिलेगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हंै। मैत्री संबंध मधुर होंगे। सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी रहेगी।

कुंभ: मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। उत्तम भोजन मिलेगा, आनंद आएगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

Jamia Tibbia