16 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों और शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

16 फरवरी 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों और शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: बसंत पंचमी, वागेश्वरी जयंती, सरस्वती पूजा।

विशेष: पंचक (रात्रि के 08 बजकर के 55 मिनट पर समाप्त)।

राशिफल

मेष: चंद्र मंगल की युति मन को आशांत कर सकती है। एकांत में न रहें। अवसाद की स्थिति कष्टदायी होगी। भावुकत में नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताएं।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मित्र या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र मेें प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे