07 फरवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

07 फरवरी 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: षट्तिला एकादशी स्मार्त।

राशिफल

मेष: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दिया गया धन संकट में पड़ सकता है। बुद्धि कौशल से ही सही मार्ग मिलेगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: सृजन, निर्माण, शोध आदि का प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नई नौकरी या अनुबंध आपके लिए लाभदाई होगा। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: रिश्तों में मजबूती आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता दिलाएगा।